IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन का उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा। IPL 2026 में पिछले सीजन की तरह ही 10 टीमें शिरकत कर रही हैं। हम सभी जानते हैं कि 8 मार्च 2026 को भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने वाली टीम में शामिल सभी 15 खिलाड़ी किसी न किसी IPL टीम से खेल रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम जिताने वाले खिलाड़ी किस IPL टीम से खेल रहे हैं।
भारतीय टीम (फोटो साभार- BCCI)
कौन किस टीम से खेलेगा-
टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के 15 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के साथ ही खेलते दिखेंगे। सिर्फ संजू सैमसन ऐसे अकेले खिलाड़ी हैं, जिनकी टीम इस बार बदली है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले थे, वहीं इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते दिखेंगे।मुंबई इंडियंस में सबसे ज्यादा 4 प्लेयर्स
मुंबई इंडियंस टीम से सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियन खेल रहे हैं। इसमें MI के कप्तान हार्दिक पांडया का नाम तो है ही। इसके साथ ही भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव भी हैं। इसके अलावा तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस में खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स में दो प्लेयर्स
चेन्नई सुपर किंग्स में दो वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर खेल रहे हैं। इसमें टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और शिवम दुबे का नाम शामिल है।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन खेल रहे हैं। ईशान किशन पैट कमिंस की अनुपस्थिति में शुरुआती मैचों में टीम की कप्तानी भी करेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स में रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती खेलते नजर आएंगे।
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस में वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज खेलते नजर आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स में कुलदीप यादव और भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल खेलते दिखेंगे। अक्षर पटेल टीम की कप्तानी भी करेंगे।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स टीम से अर्शदीप सिंह खेलते दिखाई देंगे।
