बटलर की जगह विस्फोटक खिलाड़ी की राजस्थान की टीम में एंट्री, टी10 में बना चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानिए कौन हैं पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले टॉम कोलर कैडमोर? उनके नाम दर्ज है टी10 लीग की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी।

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए अपने 13वें लीग मुकाबले में उतरी। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के सीमित ओवरों की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान जोस बटलर स्वदेश वापस लौट चुके हैं। ऐसे में बुधवार को राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ अपनी प्लेइंग-11 में टॉम कोलर कैडमोर(Tom Kohler-Cadmore) को डेब्यू का मौका दिया।

Tom Kohler Cadmore

टॉम कोलर कैडमोर (साभार IPL/BCCI)

शानदार है कैडमोर का टी20 रिकॉर्ड

29 वर्षीय टॉम कोलर कैडमोर इंग्लैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वो एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। कैडमोर का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। अबतक खेले 190 मैच की 187 पारियों में उन्होंने 4734 रन 28.01 के औसत और 139.68 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 127 रन रहा है। टॉम कोलर कैडमोर को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी के आखिरी क्षणों में 40 लाख रुपये के बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था। उनके पास दुनियाभर की तकरीबन सभी बड़ी टी20 लीग में खेलने का अनुभव है।

End of Feed