कौन हैं मुकुल चौधरी? जिसने 27 गेंद पर नाबाद 54 रन की पारी खेल KKR के खिलाफ पलट दी हारी हुई बाजी

आईपीएल को कोलकाता और लखनऊ के मैच के जरिए एक नया सितारा मिल गया है। जिसका नाम है मुकुल चौधरी। इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते रातों-रात सुर्खियां बटोर लीं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मुकुल चौधरी कौन है।

आईपीएल 2026 में दो दिन में दो जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। बुधवार को दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां गुजरात ने एक रन से मैच जीता। वहीं, गुरुवार को IPL को कोलकाता और लखनऊ के मैच के जरिए एक नया सितारा मिल गया है। जिसका नाम है मुकुल चौधरी। इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते रातों-रात सुर्खियां बटोर लीं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मुकुल चौधरी कौन है।

Who is Mukul Choudhary

कौन हैं मुकुल चौधरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुकुल चौधरी ने जिस तरह अकेले दम पर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। वह वाकई काबिलेतारीफ है। आखिरी दो ओवर में 30 रन चाहिए थे और 19वें ओवर में ग्रीन के खिलाफ 21 साल के लड़के ने 16 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। इसके बाद आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद आखिरी गेंद पर बाई के रूप में रन पूरा कर लिया।

End of Feed