जानिए कौन हैं काशवी गौतम, 2 करोड़ में हुईं वीमेंस प्रीमियर लीग में नीलाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 9, 2023, 06:49 PM IST

चंडीगढ़ की 20 साल की महिला क्रिकेटर काशवी गौतम ने विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए हई नीलामी में इतिहास रच दिया है। गौतम दूसरे सीजन में साझा रूप से सबसे ज्यादा कीमत पर नीलाम होने वाली प्लेयर बनना होगा।

Who is Kashvee Gautam: चंडीगढ़ की 20 वर्षीय महिला क्रिकेटर काशवी गौतम ने मैदान के बाद विमेंस प्रीमियर लीग में भी इतिहास रच दिया है। तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने वाली काशवी को गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइज की 20 गुना यानी 2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। एक अनकैप्ड भारतीय प्लेयर पर दांव लगाने पर हर किसी को आश्चर्य हो रहा है लेकिन महिला क्रिकेट पर पैनी नजर रखने वालों को कीशवी को मिली कीमत पर कोई अचरज नहीं हुआ।

Kashvee Gautam

काशवी गौतम

अरुणाचल के खिलाफ चटकाए थे 10 विकेट

तीन साल पहले चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम की कप्तान रहीं काशवी गौतम ने वनडे फॉर्मेट में अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ कहर बरपाते हुए पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम करके इतिहास रचा था। उन्होंने 4.5 ओवर में 12 रन देकर 10 विकेट झटके थे और पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं। तीन साल के अंतराल में काशवी ने अपनी गेंदबाजी में जमकर काम किया और इंडिया-ए के लिए खेलते हुए धमाल मचाया। ऐसे में डब्लूपीएल के दूसरे सीजन के लिए हुई नीलामी में उन्होंने धमाल मचाते हुए सीजन की सबसे मंहगी भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया। एनाबेल सदरलैंड के साथ साझा रूप से काशवी दूसरे सीजन में नीलाम होने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।

End of Feed