जानिए कौन है इंग्लैंड का नया बैटिंग स्टार, श्रीलंका के खिलाफ जड़ा करियर पहला टेस्ट शतक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट क्रिकेट के लिए भविष्य का एक और सितारा मिल गया है। श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने दुनिया को अपने उदय का संदेश दे दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जैमी स्मिथ ने जड़ा श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शतक
  • स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए मुश्किल में खेली 111 रन की शानदार पारी
  • बने इंग्लैंड के लिए टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे युवा विकेटकीपर

मैनचेस्टर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट में नया स्टार मिल गया है जो जोस बटलर और जॉनी बेयर्स्टो जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों की विरासत को आगे लेकर चल सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करने वाले 24 वर्षीय जैमी स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम को मुश्किल से उबारते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में अपने पहले टेस्ट शतक से 5 रन दूर रह गए थे लेकिन इसके बाद अगले ही मैच में उन्होंने कोई भूल नहीं की और अपने करियर का पहला टेस्ट सैकड़ा जड़ने में सफल रहे।

Jamie Smith

जैमी स्मिथ करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए

शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

जैमी स्मिथ घरेलू क्रिकेट में ससेक्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वो राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। स्मिथ ने खेले 62 प्रथमश्रेणी मैच की 93 पारियों में 42.33 के औसत से 3641 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 234* स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

End of Feed