IND vs IRE: सीरीज जीत के बाद बुमराह ने भरी हुंकार, कहा-जब भी मौका मिलेगा कप्तानी के लिए हूं तैयार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 24, 2023, 12:06 AM IST

पहली बार भारत की टी20 टीम की मेजबानी करते हुए सीरीज जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने हुंकार भरते हुए कहा है कि जब भी मौका मिलेगा वो टीम की कमान संभालना पंसद करेंगे।

डबलिन: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज और अंत बारिश के साथ हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश का शिकार हुआ था जिसमें भारतीय टीम ने 2 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मैच भारतीय टीम ने 33 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और सीरीज टीम इंडिया ने 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह(साभार BCCI)

जसप्रीत बुमराह को सीरीज में उनकी शानदार कप्तानी और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। ऐसे में बुमराह ने कहा, पवेलियन में बैठकर खेल के शुरू होने का इंतजार करना बेहद निराशाजनक होता है। यहां आते वक्त इस बारे में हमने कुछ नहीं सोचा था क्योंकि पिछली बार मौसम बेहद शानदार था।

End of Feed