Shikhar Dhawan injury: धवन की चोट के बढ़ाई पंजाब किंग्स की टेंशन, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी

Shikhar Dhawan injury update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में पंजाब किंग्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की चोट काफी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में वे अगले दो से तीन बड़े मुकाबले आसानी से मिस कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिखर धवन हुए चोटिल
  • पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका
  • अगले कुच मैच कर सकते हैं मिस

Shikhar Dhawan injury update: पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगड़ ने शिखर धवन पर चिंताजनक अपडेट दिया है और कहा है कि पंजाब के कप्तान कम से कम 7-10 दिनों के लिए बाहर रहेंगे। धवन, जो आईपीएल 2024 सीज़न में पीबीकेएस के लिए अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं वे मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में चोट के चलते भाग नहीं ले पाए थे।

Shikhar Dhawan injury

शिखर धवन चोट (फोटो- AP)

आईपीएल 2024 में अपनी चौथी हार के बाद, बांगड़ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धवन इस समय कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और वह कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे। पीबीकेएस कोच ने यह भी कहा कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज की अनुपस्थिति ने शनिवार को आरआर से उनकी हार में भूमिका निभाई।

End of Feed