क्रिकेट

India Australia Next Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला T20 मैच कब होगा, अभी बराबर है सीरीज

India Next Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करके जीत लिया है। इसके बाद अब हर किसी को अगले मैच का इंतजार है। आइए जानते हैं कि कब और कहां होगा इस धमाकेदार मैच का आयोजन

Image

सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श (फोटो- BCCI/AP)

Bharat Ka Agla Match Kab Hai: भारत और ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के बीच वनडे के बाद धमाकेदार टी20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में दोनों ही टीमों ने अब तक दमखम दिखाया है। सीरीज की शुरुआत काफी खराब हुई थी क्योंकि पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था हालांकि बाद में इसमें रोमांच का तड़का तब लगा जब ऑस्ट्रेलिया ने चौथा मैच जीत लिया और इसके बाद सूर्या सेना भी हार नहीं मानने वाली थी। उन्होंने भी जमकर पलटवार किया और तीसरे मैच में जीत दर्ज कर ली। ऐसे में सीरीज बराबरी पर पहुंच गई है और अब हर किसी को चौथे मैच का इंतजार है। आइए जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब और कहां होने वाला है।

ऐसा रहा तीसरे टी20 का हाल

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मैच का आयोजन होबार्ट के बेलविरे ओवल मैदान पर किया जा रहा था। मैच में लंबे समय बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टिम डेविड की दमदार पारी के चलते 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और अंत में वाशिंगटन सुंदर ने विस्फोटक पारी खेली और देश को जीत की ओर ले गए। इस जीत के साथ ही सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 की बराबरी कर ली।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला मुकाबला गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला गोल्ड कोस्ट के बिल पिपन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा चौथे यानी 1.15 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (Australia And India T20 Squads)

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article