SL vs BAN Live Streaming: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 जून से होने वाला है। पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का नया सत्र शुरू हो जाएगा। बांग्लादेश की कमान नजमुल हसन शांतो के पास है जबकि श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा के पास है। बांग्लादेश की टीम इस दौरे पर केवल टेस्ट सीरीज ही नहीं खेलेगी बल्कि इसके बाद 3 मैच की वनडे सीरीज और फिर 3 मैच की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। यदि आप भी इस दो देशों के बीच टेस्ट मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच किस तारीख को होगा? (SL vs BAN Match Date)
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच मंगलवार, 17 जून को खेला जाएगा।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (SL vs BAN Match Venue)
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गाले क्रिकेट स्टेडियम में गाले में खेला जाएगा।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच टीवी पर कहां देखें?
भारतीय दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच लाइव देख सकते हैं।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (SL vs BAN Live Streaming)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
बांग्लादेश टीम:
शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, जैकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, एबादोत हुसैन, महिदुल इस्लाम अंकन, हसन मुराद, नाहिद राणा।
श्रीलंका टीम:
पथुम निसांका, पवन रत्नायके, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, कमिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, कसुन रजिथा, अकीला धनंजय, ओशादा फर्नांडो, पासिन्दु सूरियबंडारा, सोनल दिनुषा, लाहिरु उडारा, थरिंदु रत्नायके, मिलान प्रियनाथ रत्नायके, इसिथा विजेसुंदे।
