Pakistan Match Today T20 World Cup 2026: आज का बड़ा मुकाबला, डरावनी टीम से टकराएगा पाकिस्तान, कितने बजे है मैच

PAK vs USA T20 World Cup Match Time, Venue, Squads: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (10 February 2026) तीन मैच आयोजित हो रहे हैं। इसमें तीसरा व दिन का अंतिम मैच सबसे दिलचस्प और रोचक मुकाबला होने वाला है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम मैदान पर होगी और उसके सामने यूएसए की वो टीम होगी जो उसके लिए किसी डरावनी टीम से कम नहीं। क्या है इसकी वजह, आज कब शुरू होगा पाकिस्तान का मैच, भारतीय समय के मुताबिक इस मैच को कब व कहां देखें, यहां जानिए इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • टी20 वर्ल्ड कप में आज का बड़ा मैच
  • पिछले विश्व कप की बुरी यादें और पाकिस्तान-यूएसए मैच

Pakistan vs USA Match Today Timing, Squads, Venue: पाकिस्तान क्रिकेट सरकार ने एक बार फिर यू-टर्न मारते हुए भारत से टी20 विश्व कप मैच खेलने की हामी भर दी है। चौतरफा दबाव और नुकसान से बचने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसकी सरकार को मजबूरी में आखिरकार ये फैसला लेना ही पड़ा। अब 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच बहुचर्चित मुकाबला खेला जाएगा। अब बात कर लेते हैं आज होने वाले बड़े मैच की। आज टी20 विश्व कप में खेले जाने वाले तीन मैचों में सबसे ज्यादा जिस मैच पर नजरें टिकी हुई हैं, वो है पाकिस्तान का मैच। सलमान आगा (Salman Agha) की अगुवाई वाली टीम भारतीय मूल के मोनांक पटेल (Monank Patel) की कप्तानी में खेल रही यूएसए की टीम (PAK vs USA) के सामने होगी।

PAK vs USA Match, T20 World Cup 2026 Match Today, Aaj Pakistan Ka Match

टी20 विश्व कप 2026 में आज का बड़ा मैच

पाकिस्तान के लिए क्यों डरावनी है USA की टीमः हमेशा से टी20 विश्व कप में कुछ टीमें ऐसी रही हैं जो बड़ी टीमों को हराकर टूर्नामेंट की रूप-रेखा और उम्मीदों में बदलाव कर देती हैं। ऐसी ही एक टीम है संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम। टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही दिन यूएसए ने नंबर.1 भारतीय टीम को तब चौंका दिया था जब भारत के 77 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि आज कुछ उलटफेर होगा, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अर्धशतकीय पारी ने अकेले दम पर मैच की दिशा पलट दी और बाद में अमेरिका को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन दो साल पहले टी20 विश्व कप 2024 में ऐसा नहीं हुआ था जब पाकिस्तान और यूएसए की टीमें टकराई थीं। वहां यूएसए ने पाकिस्तान को ऐसी हार का स्वाद चखाया था जिसे वे आज तक नहीं भूले होंगे।

End of Feed