IND W vs BAN W Asian Games Live Streaming: कब और कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। 20 सितंबर, रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। जानिए मैच के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs BAN W Asian Games Semi-Final Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में दमदार आगाज किया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को हाराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ओपनर शेफाली वर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन और बायें हाथ की स्पिनर श्री चरणी की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। अब भारत का सामना 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

IND vs BAN Live Streaming

भारत बनाम बांग्लादेश एशियन गेम्स सेमीफाइनल लाइव स्ट्रीमिंग।

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पारी है। दोनों देशों के बीच 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वहीं, बांग्लादेश के हाथ 3 जीत लगी है। हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रन से मात दी है।

End of Feed