Urvil Patel Fastest Half Century: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने IPL इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 50 रन बना दिया। इसके साथ ही वह यशस्वी जायसवाल के साथ IPL के 19 सालों के इतिहास की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़कर नंबर 1 की पोजिशन पर आ गये हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने भी 13 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई है। उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की।
उर्विल पटेल (फोटो साभार- IPL)
जेब से पर्ची निकालकर दिखाया
हाफ सेंचुरी बनाने के बाद उन्होंने अपने जेब से एक पर्ची निकाली और दर्शकों की तरफ दिखाई। इस पर्ची में उन्होंने जो लिखा था, उसे देखकर उनके पिता की भी आंखें नम हो जाएंगे। उर्विल पटेल ने जो पर्ची दिखाई उसमें अंग्रेजी में लिखा था, 'This Is For You Papa..' 27 साल के उर्विल पटेल ने अपनी हाफ सेंचुरी को दिल खोलकर सेलिब्रेट किया। उनके सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
पहली 8 गेंदों पर बना दिए थे 41 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने मात्र 13 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स के चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए यह हाफ सेंचुरी जड़ी। उर्विल ने लखनऊ के गेंदबाजों के ऊपर शुरुआत से ही हमला किया। एक समय अपनी पहली 8 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर वह युवराज सिंह के 12 गेंदों में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ने के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए । अपनी पहली 8 गेंदों पर उन्होंने 41 रन बना दिए थे। यह आईपीएल इतिहास में 8 गेंदों पर किसी भी बल्लेबाज के बनाए सबसे ज्यादा रन हैं। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने आते ही आवेश खान की 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 1 चौका लगाया। इस आतिशी पारी के बाद उर्विल की हर तरफ चर्चा हो रही है।
