Suryakumar Yadav PC ahead of T20 World Cup Final: टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताब बचाने उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच की पू्र्व संध्या पर जीत की हुंकार भरते हुए कहा है कि हम अच्छी क्रिकेट खेलेंगे और खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हम थोड़े नर्वस हैं। अगर नर्वस नहीं होंगे तो अपने अंदर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकते। न्यूजीलैंड की टीम भी अच्छी उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी टीम 95 प्रतिशत तक वही है जिनके खिलाफ विश्व कप से पहले हमने द्विपक्षीय सीरीज जीती थी। फाइनल में हमें कैसी भी पिच मिलेगी हमे उससे फर्क नहीं पड़ता है। हमने टूर्नामेंट में अच्छी क्रिकेट खेली है। टूर्नामेंट में हमने लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी से बनी पिच पर खेले हैं। हमें जैसी पिच मिलेगी उसके हिसाब से खेलेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
सूर्यकुमार यादव
क्या वरुण होंगे प्लेइंग-11 से बाहर?
सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि पिछले कुछ मैचों में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने बहुत रन लुटाए हैं। ऐसे में क्या हम फाइनल मैच में कोई बदलाव देख सकते हैं। ऐसे में सूर्या ने वरुण का बचाव करते हुए कहा, वो रैंकिंग में दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है। हमारे लिए उनका प्रदर्शन चिंता की बात नहीं है। ये टीम स्पोर्ट्स है उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद हम मैच जीत गए। ये एक टीम स्पोर्टस है सभी लोग साझा प्रयास करते हैं तभी आप मैच जीतते हैं। हम एक बार मैच जीतगए तो व्यक्तिगत प्रदर्शन पर हम ज्यादा ध्यान देते नहीं है।
ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ प्रदर्शन पर नहीं की चर्चा
ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछा गया कि ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ हमने 15 विकेट विश्व कप में गंवाए हैं। न्यूजीलैंड के पास चार ऑफ स्पिनर हैं। इस बारे में आपने कितनी चर्चा की है। इसके जवाब में सूर्या ने कहा, हमने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है। अगर 120 के स्ट्राइक रेट से खेलकर हम फाइनल में पहुंच गए हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं 120 के स्ट्राइक रेट से ही खेलना पसंद करूंग। अब फाइनल में दो ऑफ स्पिनर आएंगे तो खेलना ही पड़ेगा, मैदान छोड़कर वापस तो नहीं आ सकते। तो फाइनल में भी संभाल लेंगे।
झूठ बोल रहे हैं मिचेल सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपनी पीसी में कहा कि हम टीम इंडिया को फाइनल में 250 रन से कम के स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। तो इसके जवाब में सूर्या ने कहा, वो झूठ बोल रहा है। हम फाइनल में अच्छी बैटिंग करने की कोशिश करेंगे, हम ड्रेसिंग रूम से मैदान में यह सोचकर नहीं आते हैं कि इतने ज्यादा रन बनाने हैं क्योंकि अगर विकेट कुछ अलग डिमांड कर रहा है तो अलग तरह की क्रिकेट खेलनी पड़ेगा।
मैं और गौतम गंभीर साथ में लेते हैं बड़े निर्णय
खिलाड़ियों का मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने और संजू सैमसन की धमाकेदार वापसी के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, टीम में जो भी मुश्किल निर्णय होते हैं वो मैं और गौतम गंभीर मिलकर लेते हैं। हमें यह देखना होता है कि टीम को कैसे फायदा हो सकता है। गौतम भाई ने अक्षर पटेल से साफ कह दिया था कि अगर टीम को ऑफ स्पिनर की जरूरत होगी तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ेगा। लेकिन वो बाहर होकर खुश नहीं था, कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा। लेकिन खिलाड़ी समझते हैं कि टीम के हित में क्या है?
ड्रेसिंग रूम में मेरी कोई नहीं सुनता
ड्रेसिंग रूम में जूनियर खिलाड़ियो के साथ संबंध के बारे में सूर्या ने चुटकीले अंदाज में कहा, ड्रेसिंग रूम में मेरी कोई नहीं सुनता। ये ही लोग डॉमिनेंट करते हैं। मैंने देखा है कि जब इन्हें आजादी मिलती है तो ये अलग ही कैरेक्टर बन जाते हैं । ग्राउंड पर वो अलग होते हैं। मुझे ये समझ में आया कि यहां बड़ा भाई या पापा बनके कुछ नहीं होगा, इन्हें ऐसे ही खुला छोड़ना होगा तभी इनसे बेस्ट मिल सकता है।'
बाहर हो गया है पर्सनल माइलस्टोन का फंडा
सूर्या ने टीम के मंत्र के बारे में कहा, गौतम गंभीर का फंडा सीधा है, उनका हमेशा से मानना रहा है कि ये एक ऐसा खेल हैं जिसमें आपको सबको साथ में लाना जरूरी है। उन्होंने पर्सनल माइलस्टोन वाला फंडा ही बाहर निकाल दिया है। टीम में किसी को फोकस व्यक्तिगत उपलब्धि पर नहीं होता है।
