तीसरे टी20 में जीत का श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, अफगानिस्तान के कप्तान को ट्रॉफी उठाने के लिए बुलाकर जीते दिल

टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान का तीन मैच की सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद जानिए क्या कहा? किसे दिया सीरीज में जीत का श्रेय? इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने सभी को चौंकाते हुए ट्रॉफी उठाते समय अफगानी कप्तान इब्राहिम को भी बुलाया और साथ ट्रॉफी उठाकर दोनों देशों की दोस्ती का नमूना पेश किया।

India vs Afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली:भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने के बाद कहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की दर्शनीय पारी की बदौलत 220 रन तक पहुंचना शानदार रहा। अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 30 गेंद में शतक जड़ा जिसकी बदौलत भारत ने 127 से जीत दर्ज कर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। ट्रॉफी जीतने के बाद अय्यर ने ट्रॉफी उठाते समय अफगानिस्तान के कप्तान को भी साथ में ट्रॉफी उठाने के लिए बुलाया जिसने सबका दिल जीत लिया।

अय्यर ने अफगानी कप्तान इब्राहिम को ट्रॉफी साथ उठाने का न्योता दिया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा, इसके बाद अय्यर ने कहा, 'हम इस बात का सम्मान करते हैं कि वे (अफगानिस्तान) भारत आए और सीरीज की मेजबानी कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा। सच कहूं तो मुझे पता था कि आज हमें बल्लेबाजी करनी है। इब्राहिम से मेरी थोड़ी बातचीत हुई थी और वह भी गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन मेरे मन में था कि हम बल्लेबाजी करेंगे। अभिषेक की पारी शानदार रही, तेजी से रन बनाकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन बनाना शानदार रहा।'

End of Feed