IPL में क्या है टाइम आउट का नियम, कितनी बार होता है उपयोग

IPL Strategic timeout rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एक बार फिर से स्ट्रेटेजिक टाइम आउट का नियम लागू किया जाने वाला है। ये रूल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से काफी अलग है और केवल आईपीएल में ही इसका उपयोग किया जाता है। इससे गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी टीम को भी फायदा मिलने वाला है।

IPL Strategic timeout rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेने वाली है जो कि एक खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। इंडियन प्रीमियर लीग वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी नियम फॉलो करता है लेकिन इसके इतर टूर्नामेंट में कुछ ऐसे नियम भी है जो कि टी20 इंटरनेशनल में नहीं उपयोग किए जाते हैं। इसी में एक नाम स्ट्रेटेजिक टाइम आउट नियम का है जिसने कई बार इस टूर्नामेंट में मैच पलटने में खास भूमिका निभाई है। इस नियम की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग 2009 में हुई थी। तभी से हर साल इसका उपयोग किया जाता है। आईपीएल 2024 में इसे कैसे लागू किया जाएगा आइए जानते हैं।

IPL Strategic timeout rule

आईपीएल स्ट्रेटेजिक टाइमआउट

आईपीएल स्ट्रेटेजिक टाइम आउट

क्या है स्ट्रेटेजिक टाइम आउट?

स्ट्रैटेजिक टाइमआउट इंडियन टी20 लीग मैच में एक छोटी ब्रेक अवधि है जिसे टीम के लिए राहत देने और रणनीति में सुधार करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा अनुरोध किया जा सकता है। इंडियन टी20 लीग के दूसरे संस्करण के दौरान शुरू किए जाने के बाद से हर सीज़न में रणनीतिक समय-सीमा लगातार बनी हुई है। इस नियम से कई बार मैच का रूख बदल जाता है।

End of Feed