Women's ODI World Cup 2025 Final, IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिताबी जंग से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भरी जीत की हुंकार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हुंकार भरते हुए कहा है कि हम खिताबी जंग के लिए हैं तैयार।

नवी मुंबई: पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने को आतुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैश्विक मंच पर कई बार हार के गम को झेला है लेकिन उनकी टीम रविवार को जीत का स्वाद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

IND W vs SA W Final

भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला फाइनल (साभार ICC X)

भारत के सामने रविवार को नवी मुंबई में खेले जाने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी। दोनों टीमों ने कभी आईसीसी खिताब नहीं जीता है लिहाजा महिला क्रिकेट को वनडे प्रारूप का नया चैंपियन मिलना तय है।

End of Feed