रियान पराग वेपिंग विवाद पर बोले BCCI सचिव- IPL टीमों को बनाए रखना होगा अनुशासन

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को आईपीएल की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही बीसीसीआई नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर ’लगाम कसने’ के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए और संचालन संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर ’लगाम कसने’ के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है। सैकिया की यह टिप्पणी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर चल रहे आईपीएल के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए जुर्माना लगाए जाने के ठीक बाद आई है। बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सैकिया ने कहा, ’’प्रेस विज्ञप्ति में हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम उन टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।’’

Devajit Saikia

देवाजीत सैकिया (फोटो साभार- BCCI)

कैमरे पर वेपिंग करते पकड़े गए थे रियान पराग

उन्होंने कहा, ’’हम कुछ कार्रवाई करेंगे और हम आईपीएल के विभिन्न नियमों और शर्तों और प्रोटोकॉल पर विचार कर रहे हैं कि टीमों को कैसा व्यवहार करना चाहिए।’’ पराग पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जब उन्हें कैमरे में ’वेपिंग’ करते हुए पकड़ा गया और भिंडर पर पीएमओए प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि उन्होंने डग-आउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। सैकिया ने कहा, ’’यह सिर्फ उनके खिलाड़ी या कोई अधिकारी ही नहीं हैं। एक टीम के तौर पर उन्हें एक निश्चित अनुशासन बनाए रखना होगा ताकि आईपीएल की छवि पर कभी भी बुरा असर नहीं पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए हमें कोई फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे।’’

End of Feed