क्रिकेट

WI vs ENG: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इस गेंदबाज को दो मैच के लिए किया निलंबित

WI vs ENG, Alzari Joseph Suspended: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शाई होप मैच के दौरान आपस में भिड़ गए थे। अब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

Image

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज। (फोटो- Windies Cricket X)

Photo : Twitter

WI vs ENG, Alzari Joseph Suspended: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण की सजावट को लेकर कप्तान शाई होप के साथ सार्वजनिक रूप से असहमति जताने पर दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। वेस्टइंडीज ने बुधवार को खेला गया यह मैच आठ विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की थी। इस मैच के दौरान जोसेफ ने क्षेत्ररक्षण को लेकर विरोध जताया था और वह कुछ समय के लिए मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे।

जोसेफ और होप के बीच चौथे ओवर से पहले लंबी बहस हुई। आलम यह था कि अंपायरों को खेल फिर से शुरू करने के लिए आग्रह करना पड़ा। ओवर के दौरान एक गेंद को ऑफ साइड पर खेले जाने के बाद जोसेफ ने होप पर गुस्सा भी उतारा। ओवर पूरा करने के बाद यह तेज गेंदबाज मैदान से बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद ही वापस लौट आया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बाद में बयान जारी करके कहा कि जोसेफ का व्यवहार उसके तय मानदंडों के अनुरूप नहीं था।

बोर्ड के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने बयान ने कहा,‘अल्जारी का व्यवहार क्रिकेट वेस्टइंडीज के तय मानदंडों के अनुरूप नहीं था। इस तरह के आचरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की है कि स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से स्वीकार किया जाए।’ जोसेफ ने भी अपनी गलती स्वीकार करके कप्तान होप और क्रिकेट वेस्टइंडीज से माफी मांगी तथा सजा को स्वीकार किया। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब शनिवार से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article