IND vs WI: 24 साल का सूखा खत्म करना चाहती है वेस्टइंडीज, कोच डैरेन सैमी ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs WI ODI Series: वेस्टइंडीज ने पिछले 24 साल से भारत की धरती पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। आखिरी बार 2002 में कार्ल हूपर की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने सौरव गांगुली की भारतीय टीम को हराया था।

IND vs WI ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर रविवार से तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। यह सीरीज वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी के लिए अपनी टीम की असली परीक्षा लेने जैसा है। वेस्टइंडीज की टीम के सामने दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम भारत है। वेस्टइंडीज ने पिछले 24 साल से भारत की धरती पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। आखिरी बार 2002 में कार्ल हूपर की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने सौरव गांगुली की भारतीय टीम को हराया था। अब कोच के तौर पर डैरेन सैमी इस लंबे इंतजार को खत्म करना चाहते हैं।

@darensammy88

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी (फोटो साभार- @darensammy88)

24 साल से नहीं जीता वेस्टइंडीज

सीरीज के पहले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमी ने कहा, "24 साल हो गए, हमने भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। यह हमारे लिए खुद को चुनौती देने और यह मापने का शानदार मौका है कि हम वनडे फॉर्मेट में कहां खड़े हैं। हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, उनके लिए भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके इतिहास रचने का यह बेहतरीन अवसर है।" सैमी ने कहा कि अब टीम सिर्फ शाई होप पर निर्भर नहीं है। अमीर जांगू और शरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों ने भी शतक लगाए हैं और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। वहीं तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी सीपीएल में एंटीगुआ को खिताब जिताकर शानदार फॉर्म में लौटे हैं।

End of Feed