WCPL 2024 Date Time, Full Schedule, Caribbean Premier League Match List, Time Table, Match Venue: महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच आज (21 अक्टूबर 2024) से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट में तीन टीमों के बीच 10 दिनों के अंदर कुल 7 मैच खेले जाएंगे। फटाफट क्रिकेट का खिताबी मुकाबला 29 अगस्त को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे हिस्सा ले रही हैं। लीग के सभी मुकाबले सैन फर्नांडो के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे। हेली मैथ्यूज की कप्तानी वाली टीम बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। लीग के छह मुकाबले के बाद पॉइंट टेबल में टॉप-2 टीमें सीधे फाइनल में पहुंच जाएंगी और इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में उतरेंगी भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- Trinbago Knight Riders X)
महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल (WCPL 2024 Full Schedulh)
| तारीख | टीम | समय (IST) | जगह |
|---|---|---|---|
| 22 अगस्त | बारबाडोस रॉयल्स बनाम गुयाना अमेजन वॉरियर्स | 4:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 23 अगस्त | त्रिनबगो नाइट राइडर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स | 4:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 24 अगस्त | त्रिनबगो नाइट राइडर्स बनाम गुयाना अमेजन वॉरियर्स | 5:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 26 अगस्त | गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम त्रिनबगो नाइट राइडर्स | 5:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 27 अगस्त | गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम बारबाडोस रॉयल्स | 4:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 28 अगस्त | बारबाडोस रॉयल्स बनाम त्रिनबगो नाइट राइडर्स | 5:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
| 30 अगस्त | फाइनल | 12:30 AM | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, सैन फर्नांडो |
