Rohit Sharma Bowling: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस गंवाने के बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से एक बार फिर से 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग की। इन सभी में एक नाम टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी था जिन्हें गेंदबाजी में हाथ आजमाता देख हर कोई हैरान रह गया।
रोहित शर्मा (फोटो- BCCI)
भारत के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर का युग शानदार तरीके से शुरू हुआ है, क्योंकि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है, और गंभीर के मार्गदर्शन में मेन इन ब्लू ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।गंभीर और उनके प्रबंधन ने एक बात स्पष्ट कर दी है कि वे चाहते हैं कि बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर गेंदबाजी करें।
