Video: बिना हाथ के बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी से मिले क्रिकेट के भगवान, दिया खास तोहफा

Sachin Tendulkar meets Amir Lone: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के बिना हाथ वाले क्रिकेटर का सपना पूरा किया है। मास्टर ब्लास्टर ने युवा बल्लेबाज से मुलाकात की है और साथ ही एक तोहफ भी दिया है।

Sachin Tendulkar meets Amir Lone: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। तेंदुलकर युवा खिलाड़ियों से मिलते रहते हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर लोन से उनके घर जाकर मुलाकात की। तेंदुलकर ने इस युवा खिलाड़ी को एक खास तोहफा भी दिया है।

Sachin Tendulkar Amir Lone

सचिन तेंदुलकर आमिर लोन (फोटो- Sachin Tendulkar Twitter)

अपने कार्यकाल के सबसे संपूर्ण बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कश्मीर यात्रा की झलकियां साझा कीं हैं।महान भारतीय बल्लेबाज को आखिरकार आमिर लोन से मिलने का मौका मिला, जिनकी ट्रेनिंग की एक क्लिप ने तेंदुलकर का ध्यान आकर्षित किया था।

End of Feed