IPL 2024, GT vs MI LIVE Telecast: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट, Live Score से जुड़ी हर जानकारी

GT vs MI, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match LIVE Telecast Match Online Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आमने सामने होने वाली है। मैच काफी रोमांचक होने वाला है ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका फ्री में लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है।

GT vs MI, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match LIVE Telecast Match Online Today: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस मेगा टूर्नामेंट के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस की टक्कर मुंबई इंडियंस से होने वाली है। मैच का आयोजन गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास है। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं ऐसे में उन पर सभी की निगाहें रहेगी। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से ये टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। गिल पहली बार कप्तानी भी कर रहे हैं।

GT vs MI Live Telecast.

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Date)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला 24 मार्च 2024 यानी रविवार को खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Time)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Gujrat Titans vs Mumbai Indians Match Venue)

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

End of Feed