क्रिकेट

Video: चोटिल होकर अचानक मैदान पर गिरा बल्लेबाज, फिर गेंदबाज ने जीत लिया फैंस का दिल

Chris Wood opts not to run out Matt Parkinson Video: वाइटैलिटी ब्लास्ट में खेलभावना का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला है। हैम्पशायर हॉक्स के तेज गेंदबाज क्रिस वुड को प्रशंसकों ने केंट स्पिटफायर के मैट पार्किंसन को रन आउट न करने के लिए सराहा है।

Image

क्रिस वुड (फोटो- screengrab/x)

Chris Wood opts not to run out Matt Parkinson Video: क्रिकेट में एक तरफ जहां आजकल खिलाड़ी खेलभावना को भूलते जा रहे हैं और जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं वहीं दूसरी ओर वाइटैलिटी ब्लास्ट में हेमशायर हॉक्स के लिए खेलने वाले क्रिस वुड ने खेल भावना का एक शानदार उदाहरण पेश कर सभी का दिल जीत लिया है। हैम्पशायर हॉक्स के तेज गेंदबाज क्रिस वुड को प्रशंसकों ने केंट स्पिटफायर के मैट पार्किंसन को रन आउट न करने के लिए सराहा है। पार्किंसन को साउथेम्प्टन में केंट के खिलाफ विटैलिटी टी20 ब्लास्ट मैच के दौरान स्ट्रेट ड्राइव शॉट से चोट लग गई थी। ऐसे में वुड के पास उन्हें रनआउट करने का आसान मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

यह घटना रोज बाउल में हैम्पशायर और केंट के बीच मैच की पहली पारी के अंतिम ओवर में हुई। 33 वर्षीय वुड ने अंतिम ओवर की शुरुआत की और जेवियर बार्टलेट को आउट किया, जिससे पार्किंसन क्रीज पर आ गए और लेग स्पिनर ने सिंगल के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।इसके बाद, ऑलराउंडर जॉय एविसन ने अपनी अगली गेंद पर दो रन लिए।

अचानक जमीन पर गिरे पार्किंसन फिर वुड ने जीता दिल

जॉल एविसन ने अगली ही लो फुल-टॉस गेंद पर जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मैट पार्किंसन से टकरा गई और वह जमीन पर गिर गए। पार्किंसन, जिनके शरीर पर गेंद लगी थी, दर्द से कराह उठे, अपना बल्ला नीचे गिरा दिया और क्रीज से बाहर हो गए। गेंद वुड के पास पहुंची, जिन्होंने इसे उठाया, लेकिन उन्होंने चोटिल टेलेंडर को रन आउट नहीं करने का फैसला किया और पारी को समाप्त करने के लिए स्टंप के पास से निकल गए।घरेलू दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस कदम का स्वागत किया और पार्किंसन ने नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर अपनी जगह फिर से संभाली।इस घटना का वीडियो विटैलिटी टी20 ब्लास्ट ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया।

हेमशायर हॉक्स ने जीता मैच

जेम्स फुलर, बेनी हॉवेल और लियाम डॉसन की आखिरी क्षणों की शानदार बल्लेबाजी ने हैम्पशायर हॉक्स को केंट स्पिटफायर पर बहुत जरूरी जीत दिलाई और विटैलिटी ब्लास्ट अभियान को आगे बढ़ाया।हॉक को आखिरी तीन ओवरों में 42 रन चाहिए थे, लेकिन फुलर के लगातार तीन छक्कों ने खेल का रुख बदल दिया। इसके बाद, हॉवेल और डॉसन ने शानदार परिस्थितियों में गेंद को रस्सियों के पार पहुंचा दिया और तीन विकेट से जीत हासिल की।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article