वसीम अकरम ने बताया विश्व कप फाइनल में भारत की हार का बड़ा कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 05:20 PM IST

Wasim Akram on World Cup Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टीम इंडिया को 6 विकेट से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की इस हार के कई कारण रहे। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भी एक कारण बताया जो उनके मुताबिक टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल 2023
  • वसीम अकरम ने बताया टीम इंडिया की हार कारण
  • अकरम के मुताबिक केएल राहुल बैखौफ बल्लेबाजी नहीं कर सके

पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) का मानना है कि भारत के पुछल्ले खिलाड़ियों की लंबी सूची होने से केएल राहुल बेखौफ बल्लेबाजी नहीं कर सका और विश्व कप फाइनल में भारत की हार का यह भी एक कारण रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाये जिसमें राहुल ने 107 गेंद में 66 रन बनाये जिसमें एक ही चौका शामिल था।

Wasim Akram Gives Reason Behind Loss Of India In World Cup 2023 Final

वसीम अकरम (Instagram)

अकरम ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ अगर मुझे कोई एक कारण चुनना हो तो मुझे लगता है कि मध्यक्रम को ‘करो या मरो’ की सोच के साथ खेलना चाहिये था । मैं समझ सकता हूं कि राहुल के दिमाग में क्या चल रहा था । जडेजा के बाद कोई बल्लेबाज नहीं था और उसे जोखिम लिये बिना टिककर खेलना था ।’’ फाइनल में भारत को हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खली जो मध्यक्रम को संतुलन देते हैं।

End of Feed