'गेंदबाज जाए तो जाए कहां?', पाकिस्‍तान के दिग्‍गज क्रिकेटरों को सूर्या को दूसरे ग्रह का खिलाड़ी बताया

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 7, 2022, 02:09 PM IST

Suryakumar Yadav earned praise from Wasim and Waqar: सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्‍लेबाजी से क्रिकेट जगत का दिल जीत लिया है। पाकिस्‍तान के दिग्‍गज क्रिकेटर भी सूर्यकुमार यादव के प्रशसंक बन चुके हैं। पाकिस्‍तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भारतीय बल्‍लेबाज की जमकर तारीफ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वसीम अकरम और वकार यूनिस ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की
  • सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में अपनी बल्‍लेबाजी से काफी प्रभावित किया
  • सूर्या ने जिंबाब्‍वे के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 61 रन की मैच विजयी पारी खेली

मेलबर्न: भारतीय टीम (India Cricket team) के स्‍टार बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पिछले 12 से 18 महीनों में टी20 क्रिकेट में प्रत्‍येक भारतीय क्रिकेट फैन का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सूर्यकुमार यादव अपनी अनोखी बल्‍लेबाजी, सकारात्‍मक इरादा और निरंतरता के कारण टी20 प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में से एक बने और मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) में उनका शानदार फॉर्म जारी है।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने कुछ महीनों में टी20 में खुद को महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्‍थापित किया है। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जिंबाब्‍वे के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली थी और इसी दौरान वो साल 2022 में 1000 या ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने। वैसे सूर्या दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज हैं, जिन्‍होंने एक कैलेंडर ईयर में 1000 या ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाए। सूर्या ने अपने दम पर भारत को 186 रन के विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया।

End of Feed