न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने फिर मचाया बल्ले से धमाल, जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2022, 12:18 PM IST

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को मुश्किल से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

क्राइस्टचर्च: भारत के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भी जारी रहा। इस मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर नाकाम रहा। टीम की नैय्या एक बार फिर श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर ने पार लगाई। यह उनके वनडे करियर का पहला वनडे अर्धशतक है। उन्होंने छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने फिर मचाया बल्ले से धमाल, जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

5 विकेट गंवाने के बाद संभाला सुंदर ने मोर्चा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के दोनों ओपनर 55 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में एक छोर फिर श्रेयस अय्यर ने संभाला। लेकिन वो भी इस बार टीम को 25.3 ओवर में 121 रन पर छोड़ गए। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए वॉशिंगटन सुंदर ने हार नहीं मानी और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संघर्ष करते रहे।

पहले वनडे में खेली थी 16 गेंद में 37 रन की पारीसुंदर ने 62 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। सुंदर 64 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही भारतीय पारी का 47.3 ओवर में 219 रन पर अंत हो गया। यह सुंदर के वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। जो नौवें मैच में बल्ले से निकला है। इससे पहले ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में सुंदर ने 16 गेंद में 37 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें तीन चौके और 3 छक्के जड़े थे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.25 था।

End of Feed