Lanka Premier League: वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी का ऑलराउंड प्रदर्शन, 236 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 6, 2023, 11:55 AM IST

Lanka Premier League, Jaffna Kings vs B-Love Kandy: लंका प्रीमियर लीग के 9वें मैच में जाफना किंग्स का सामना बी लव केंडी टीम से हुआ। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले बी लव केंडी टीम ने जाफना किंग्स को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।

Lanka Premier League, Jaffna Kings vs B-Love Kandy: लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के खिलाफ बी लव केंडी टीम को आसान जीत मिली। लीग के 9वें मुकाबले में दोनों टीमों का आमना- सामना हुआ। बी लव केंडी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी जाफना किंग्स बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। 35 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब खेलने उतरी बी लव केंडी टीम ने 42 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

Wanindu Hasaranga

वानिंदु हसरंगा। (फोटो- बी लव केंडी के ट्विटर से)

हरसंगा और नुवान के सामन फेल रही जाफना किंग्स

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाफना किंग्स वानिंदु हसरंगा और नुवान प्रदीप के सामने फेल रही। दोनों गेंदबाजों ने जाफना किंग्स को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। जाफना किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम का सिर्फ एक खिलाफ 35 प्लस स्कोर कर सका। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डुनिथ वेललेज ने 140.74 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 6 विकेट और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा और नुवान प्रदीप ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने दो और इसुरु उडान ने एक विकेट लिए।

End of Feed