क्रिकेट

Asia Cup से पहले पाकिस्तान टीम को लगा तगड़ा झटका, तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 16, 2023, 02:23 PM IST

Asia Cup 2023, Wahab Riaz Retirement: एशिया कप के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Image

वहाब रियाज। (फोटो- Wahab Riaz Twitter)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023, Wahab Riaz Retirement: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में एशिया कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 30 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी लीग खेलना जारी रखेंगे। रियाज का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन टीम इंडिया को छकाने वाले रियाज 6 गेंदों पर 6 छक्का जमा चुके हैं।

संन्यास को लेकर क्या बोले रियाज

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद वहाब रियाज ने कहा कि एक अविश्वसनीय यात्रा के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, मेरा परिवार, कोच, सलाहकारों, टीम के साथियों के अलावा मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

रियाज का इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

2008 में पाकिस्तान टीम के लिए डेब्यू करने वाले वहाब रियाज ने 154 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 91 वनडे में 120 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 27 टेस्ट की 49 पारिसों में 83 विकेट और 36 टी20 में 34 विकेट लिए हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके बल्ले से कुल 1200 रन भी बनाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article