ODI World Cup: वर्ल्ड कप से पहले सहवाग ने इस खिलाड़ी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- होगी रनों की बौछार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2023, 03:34 PM IST

ODI World Cup 2023, Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आगाज होने से पहले भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने टॉप स्कोरर को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज रनों की बौछार करने वाला है।

ODI World Cup 2023, Virat Kohli: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि विराट कोहली विश्व कप में कई सारे शतक बनाएंगे और टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन-स्कोरर बनेंगे। 2011, 2015 और 2019 के बाद विराट कोहली अपने चौथे वनडे विश्व कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Virender Sehwag, VIrat Kohli, ODI World Cup 2023

वीरेंद्र सहवाग। (फोटो- Virender Sehwag Instagram)

2019 विश्व कप में कोहली ने 9 पारियों में 55.37 की औसत से 443 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। सहवाग ने क्रिकबज से कहा, "चीकू (विराट कोहली) ने 2019 विश्व कप में एक भी शतक नहीं बनाया। इस साल मुझे उम्मीद है कि वह कई शतक बनाएंगे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी होंगे।

End of Feed