ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, विराट-रोहित के वनडे रिटायरमेंट पर क्या बोल गए सहवाग

रोहित-विराट अगर वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दे तो क्या होगा। इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर के जाने से गेम नहीं बंद होता है। लोग पहले गावस्कर और तेंदुलकर को लेकर भी यही कहते थे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। एक बार फिर से फैंस विराट-रोहित को खेलते देखने के लिए खासे उत्साहित हैं। जब से दोनों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है तब से यह सवाल लगातर उठते रहते हैं कि क्या ये दिग्गज खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे, क्योंकि फैंस इन दोनों के बिना वनडे क्रिकेट की कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन क्या होगा अगर दोनों वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लें। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है।

virat kohli rohit sharma

विराट कोहली रोहित शर्मा (साभार-X)

ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा

सहवाग ने कहा 'लोग कहते जरूर हैं कि वे रोहित-विराट के लिए क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन ऐसा तो कभी सुनील गावस्कर के लिए भी कहा जाता था। कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के लिए भी यही कहा जाता था। फैंस कहते हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी चले जाएंगे तो वे क्रिकेट नहीं देखेंगे। हो सकता है कि उनके कुछ फैंस ऐसा करें, लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर क्रिकेटर्स से गेम चलती तो अब तक बंद हो गई रहती।

End of Feed