GT vs RCB: कोहली-जैक्स ने खेली विस्फोटक पारी, आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को उनके गढ़ में हराया

GT vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना विजयी रथ जारी रखते हुए गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ उनके 6 अंक हो गए हैं। टीम की जीत में कोहली और विल जैक्स की पारी ने बेहद ही खास भूमिका निभाई।

GT vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में अंत में बेंगलुरु की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। ये उनकी इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस लक्ष्य को केवल 16 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। ये उनकी इस आईपीएल की तीसरी जीत है। वहीं गुजरात टाइटंस की ये छठी हार है। अब उनके लिए भी बचे हुए मैच करो या मरो के हो गए हैं।

RCB vs GT

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो-AP

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने साईं सुदर्शन और शाहरुख खान की विस्फोटक पारी के चलते विशाल स्कोर खड़ा किया है। शाहरुख खान ने 58 रनों की पारी खेली और साईं सुदर्शन ने 84 रनों की इनिंग खेली जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में केवल 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए। टीम की शुरुआत खराब रही थी और दोनों ही ओपनर्स शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा कुछ कमाल नहीं कर पाए। लेकिन बाद में शाहरुख- सुदर्शन की जोड़ी ने टीम को 200 के स्कोर तक ले जाने में मदद की।

End of Feed