तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर, 2026 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में होने जा रहा है। टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुकी विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी टीम इंडिया की जर्मी में धमाल मचाती नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो सकता है। दोनों ने एक साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेली है और वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों की जोड़ी एक ऐसे मुकाम पर आ पहुंची है इस फॉर्मेट में और कोई जोड़ी इससे पहले नहीं पहुंच सकी। इसके लिए दोनों को महज 18 रन एक साथ बल्लेबाजी करके बनाने हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)
विंडीज के खिलाफ पहली एक हजारी जोड़ी
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 18 रन की साझेदारी करते ही इतिहास रच देगी। वनडे क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक हजार से रन जोड़ने वाली यह पहली जोड़ी बन जाएगी। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मैच की 15 पारी में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 70.14 के औसत से 982 रन जोड़े हैं। इसमें 4 शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारी शामिल हैं। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक 246 रन की साझेदारी की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जोस बटलर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज
और रिकॉर्ड भी होंगे दोनों के निशाने पर
विराट और रोहित के लिए ये मुकाबला ऐसे भी अन्य कई मामलों में अहम होगा। रोहित वनडे करियर में 200वीं बार पारी का आगाज करने उतरेंगे। विराट कोहली 59 रन की पारी खेलते ही वनडे क्रिकेट इतिहास में 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे और सबसे गति से इस मुकाम पर पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं अगर रोहित शर्मा पहले वनडे में 105 रन की पारी खेलने में सफल हुए तो वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे तेज 12 हजारी बन जाएंगे। रोहित ने इससे पहले लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।
