सबसे कठिन था इन 3 गेंदबाजों का सामना, विराट ने तीनों फॉर्मेट के लिए बताए 3 नाम

प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में 3 अलग-अलग गेंदबाजों के नाम बताए हैं। हैरानी की बात यह है कि 3 में से दो नाम इंग्लैंड टीम से हैं।

अफनागिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली ने हालिया आरसीबी इनोवेशन लैब कार्यक्रम में बातचीत के दौरान बताया कि उनके लिए किस गेंदबाज का सामना करना कठिन रहा। विराट कोहली ने इस बातचीत में 3 अलग-अलग फॉर्मेट के लिए 3 गेंदबाज का नाम बताया है जिसको फेस करना उनके लिए कठिन रहा। हैरानी की बात यह है कि 3 में से दो नाम इंग्लैंड से है।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार- X)

किसने किया विराट को परेशान

विराट कोहली ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन का सामना करना उनके लिए चुनौती भरा रहा। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। 188 टेस्ट मैच में एंडरसन के नाम 704 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने 32 फाइफर और 3 टेनफर लिया है।

End of Feed