Virat Kohli Half Century: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे विराट, इंग्लैंड के खिलाफ रच दिया इतिहास

Virat Kohli half century: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है।

Virat Kohli half century: 19 फरवरी 2025 से खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल चेज मास्टर विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए दूसरे वनडे में 10 रन भी नहीं बना पाने वाले विराट कोहली ने अहमदाबाद में रनों का अंबार लगा दिया। वे शुरुआत से ही लय में दिखे और स्पिनर्स को आड़े हाथों लिया। कोहली ने 451 दिनों बाद वनडे में अर्धशतक जड़ा है। उनकी आखिरी हाफ सेंचुरी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आई थी जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रन बनाए थे।

Virat Kohli AP

विराट कोहली (फोटो- ap)

इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में विराट कोहली की बल्लेबाजी काफी जल्दी आ गई थी। ऐसे में शुरुआत में उन्हें मार्क वुड के प्रहार का सामना करना पड़ा। वुड कोहली को पाचवें स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे थे और कोहली को छेड़ने की कोशिश कर रहे थे हालांकि विराट संभले रहे और जैसे ही स्पिनर्स आए उन्होंने प्रहार शुरू कर दिया और धीरे-धीरे चलते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया।

End of Feed