जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर विराट कोहली ने ऐसे किया रिएक्ट

Jay Shah new ICC Chairman: बीसीसीआई के सचिव जय शाह अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विराट कोहली ने भी खुशी व्यक्त की है और एक्स पर ट्वीट कर बधाई दी है।

Jay Shah new ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई के सचिव जय शाह को अब एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह इस पद पर बैठने वाले पाचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर भी आईसीसी के चेयरमैन रहे हैं। आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बनने पर क्रिकेट जगत से जय शाह के लिए बधाईयों का तांता लग गया जिसमें से चेज मास्टर विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे और एक्स पर उन्हें बधाई दी।

jay shah virat kohli

जय शाह विराट कोहली (फोटो- Instagram)

विराट कोहली फिलहाल लंदन में हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं हालांकि इस दौरान वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। कोहली ने हाल ही में शिखर धवन को रिटायरमेंट पर बधाई दी थी। वायरल हो रहे एक पोस्ट में कोहली ने लिखा, "जय शाह को ICC चेयरमैन चुने जाने पर बधाई। बीसीसीआई सचिव से लेकर इस प्रतिष्ठित पद तक का आपका सफर क्रिकेट के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं!" यह संदेश, हालांकि संक्षिप्त है, लेकिन शाह के प्रशासनिक उत्थान के प्रति कोहली के सम्मान और शाह के नेतृत्व में क्रिकेट के भविष्य के प्रति उनकी आशावादिता को दर्शाता है।

End of Feed