Virat Kohli's New IPL Record: विराट कोहली ने आईपीएल में खड़ा किया चौकों का पहाड़, रचा नया इतिहास

विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला चौका जड़कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दो और बड़े रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहे हैं।

Virat Kohli's New IPL Record: विराट कोहली ने आईपीएल में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में अपने बल्ले से नया इतिहास रच दिया। विराट गुजरात के खिलाफ जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने आए। विराट ने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका जड़ते ही अपना नाम आईपीएल के रिकॉर्ड बुक्स के स्पेशल पन्ने में दर्ज करा लिया। उन्होंने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले लीग के इतिहास में और कोई नहीं कर पाया।

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

पूरे किए आईपीएल में 800 चौके

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 800 चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने आरसीबी के लिए 274वां मैच खेलते हुए हासिल की। विराट आईपीएल के इतिहास में एकलौते खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से अबतक एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में रनों का अंबार लगाते हुई कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन रिकॉर्ड्स की सूची में विराट के नाम और एक बार स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।

End of Feed