विनोद कांबली वृद्धाश्रम से अचानक हुए लापता, लालबाग के राजा का दर्शन कहकर निकले और पहुंचे नहीं

Vinod Kambli: कांबली ने वृद्धाश्रम प्रबंधन से कहा कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं और इसी बात को कहकर वह आश्रम से निकल गए। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे ही नहीं।

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि वह पिछले कुछ दिनों से ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। वीडियो में कांबली भावुक नजर आए और उन्होंने कहा था कि वहां उनकी अच्छी देखभाल हो रही है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत में उनकी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। लेकिन इस पोस्ट के दो दिन बाद ही एक नया घटनाक्रम सामने आया है।

Vinod Kambli

विनोद कांबली

लालबाग के राजा के दर्शन की बात कह वृद्धाश्रम से निकले

जानकारी के मुताबिक, कांबली ने वृद्धाश्रम प्रबंधन से कहा कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं और इसी बात को कहकर वह आश्रम से निकल गए। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे ही नहीं। इस घटना के बाद कांबली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल विनोद कांबली मुंबई स्थित अपने घर पर हैं। वह वृद्धाश्रम से निकलने के बाद सीधे अपने घर चले गए।

End of Feed