कप्तान के कारण हो गया आउट, रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का खुलासा (वीडियो)

युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव ने ताबड़तोड़ 171 रन की पारी खेली। मैच के बाद हुई एक बातचीत में खुलासा किया कि वह क्यों इसे और बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

अंडर-19 एशिया कप में शुक्रवार को आईसीसी एकेडमी, दुबई में भारत और यूएई के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 234 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया। मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने मजेदार बातचीत की और एक दूसरे को छेड़ते नजर आए। आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की बातचीत का वीडियो एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने शेयर किया है।

vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-BCCI)

वीडियो में आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि यूएई के खिलाफ किस सोच के साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे। मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि मुझे बड़े खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत का मौका मिला था। इसके लिए मैं भगवान का बड़ा आभारी रहूंगा। मैं यही सोच रहा था कि अगर मैं क्रीज पर सेट हो जाऊंगा तो खुद रन आएंगे। यही कोशिश कर रहा था।

End of Feed