नोट कर लीजिए तारीख, वैभव सूर्यवंशी इस दिन भारत के लिए करने जा रहे डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi India Debut Date: 26 जून को डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अभी सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास है। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। वैभव की उम्र अभी सिर्फ 15 साल है।

Vaibhav Sooryavanshi India Debut Date: भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए 26 जून 2026 की तारीख बेहद खास होने वाली है। इसी दिन बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया की कैप पहन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी को यह मौका यूं ही नहीं मिला। श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल ने उनका कद रातों-रात बढ़ा दिया। 21 जून को खेले गए खिताबी मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन कूट दिए। पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगे। उनकी विस्फोटक शुरुआत की वजह से भारत-ए ने 9 विकेट पर 377 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया और मुकाबला 66 रन से जीत लिया।

Vaibhav Sooryavanshi (13)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

श्रीलंका ट्राई सीरीज में मचाया तहलका

पूरी सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब बोला। 5 मैचों में उन्होंने 211 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200.95 रहा, जो टूर्नामेंट में सबसे तेज था। बड़ी बात ये है कि वैभव दबाव में बिखरते नहीं बल्कि निखरते हैं। इस साल 5 बड़े नॉकआउट मैचों में उनके नाम 1 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं। तीन बार वह 90 के पार पहुंचकर आउट हुए, लेकिन कभी भी निजी स्कोर के लिए धीमे नहीं पड़े। अब मिशन आयरलैंड है। टीम इंडिया को वहां दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। पहला मैच 26 जून और दूसरा 28 जून को बेलफास्ट में होगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

End of Feed