स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi Team India Jersey Number: भारतीय टीम के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सपना आखिरकार सच हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें उनकी टीम इंडिया की जर्सी मिली। वैभव की जर्सी का नंबर-3 है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव को जर्सी के साथ दिखाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। टीम इंडिया का पहला बैच आज आयरलैंड के लिए रवाना हो गया। भारतीय टीम में चुने जाने पर सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। वैभव ने कहा कि इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।
जर्सी देख नहीं रुकी वैभव की मुस्कान
BCCI ने वैभव का जो वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में टीम इंडिया के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सूर्यवंशी को उनके होटल रूम में टीम इंडिया की जर्सी सौंपते हुए दिखाई दिए। जैसे ही रघु ने वैभव के कमरे में पहुंचे वैसे ही सूर्यवंशी ने उनके पैर छुए। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जर्सी पर अपना नाम लिखा देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह अपनी खुशी छिपा नहीं सके। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी और जब वह सच हुआ तो समझ नहीं आया कि कैसे रीएक्ट करें।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
