भारतीय टीम के नेट्स पर पहली बार हुई वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, BCCI ने खुद शेयर किया Video

Vaibhav Sooryavanshi: BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार कवर ड्राइव और पुल शॉट लगाए। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें टिप्स देते नजर आए। वहीं, टीम के बाकी खिलाड़ी भी वैभव से बातचीत करते दिखाई दिए।

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार टीम इंडिया के नेट्स में कदम रख दिया है। 15 साल के इस युवा बल्लेबाज को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में देखा गया, जिसका वीडियो खुद BCCI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है।

Vaibhav Sooryavanshi (14)

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के नेट्स में आए नजर (BCCI)

हेड कोच देते नजर आए टिप्स

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार कवर ड्राइव और पुल शॉट लगाए। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें टिप्स देते नजर आए। वहीं, टीम के बाकी खिलाड़ी भी वैभव से बातचीत करते दिखाई दिए। वीडियो के कैप्शन में BCCI ने लिखा, “कुछ खास की शुरुआत, टीम इंडिया के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के पहली बार शामिल होने की झलकियां।” देखें वीडियो-

End of Feed