वैभव सूर्यवंशी के बचपन का Video वायरल, घर की छत पर दिन-रात प्रैक्टिस कर बने सुपरस्टार

Vaibhav Sooryavanshi Childhood Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने अपने घर की छोटी सी छत को ही प्रैक्टिस ग्राउंड बना लिया था। इस वीडियो में वह अकेले ही बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी वैभव का जूनून कम नहीं होता था।

Vaibhav Sooryavanshi Childhood Video: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बचपन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे वैभव अपने घर की छत पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और उनकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को कोविड के समय का बताया जा रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिख रहे हैं कि यूं ही वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के इतने बड़े स्टार नहीं बन गए हैं। जब कोविड में लोग अपने घरों में दुबके हुए थे तो वैभव कड़ी धूप में लगातार मेहनत कर रहे थे।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Instagram- vinayshaarma)

घर की छत पर प्रैक्टिस का वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने अपने घर की छोटी सी छत को ही प्रैक्टिस ग्राउंड बना लिया था। इस वीडियो में वह अकेले ही बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी वैभव का जूनून कम नहीं होता था। यही जज्बा आज उन्हें भारतीय क्रिकेट में इतनी ऊंचाई तक ले आया है। आज उनकी हर तरफ गूंज है। जिसे देखो वही वैभव की बात कर रहा है। ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशी मीडिया में भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर जमकर बातें चल रही हैं। देखें वीडियो-

End of Feed