वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में 18 गेंद में आतिशी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

हरारे: टीम इंडिया के युवा आतिशी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया। जीत के लिए 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज करने उतरे वैभव ने अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट BCCI X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बैटर

वैभव ने छक्के के साथ अपना खाता खोला और 18 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक है। वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि 15 साल 118 दिन की उम्र में हासिल की। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर सके और अर्धशतक पूरा करने के बाद नागरवा की गेंद पर बेन कुरेन के हाथों लपके गए। वो 19 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

End of Feed