UP Warriorz vs Gujarat Giants : विमेंस प्रीमियर में रोमांचक मुकाबला जारी है। सोमवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने शानदार प्रदर्शन कर गुजरात जाएंट्स को तीन विकेट से हराया। इसी जीत के साथ यूपी वॉरियर्ज प्लेऑफ में जगह बना ली। इससे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने जगह बनाई थी। गुजरात जाएंट्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में उतरी यूपी वारियर्ज ने एक गेंद शेष रहते हुए सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और लीग में एक बार फिर जीत का स्वाद चखा।
यूपी वॉरियर्ज। (Instagram)
दो खिलाड़ियों ने गुजरात को संभाला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दयालन हेमलता ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 61 गेंद पर 93 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को संभाला और 150 के करीब पहुंचाया। एश्ले गार्डनर ने 153.84 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। हेमलता ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। यूपी वॉरियर्ज के राजेश्वरी गायकवाड़ और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए।
हैरिस-मैक्ग्राथ ने दलाई जीत
जवाब में खेलने उतरी यूपी वॉरियर्ज की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान एलिसा हीली आउट हो गईं। इसके बाद किरएण नवगिरे भी 4 रन बनाकर वापस लौट गईं। तहलिया मैक्ग्राथ ने तीसरे विकेट के लिए ग्रेस हैरिस के साथ 53 गेंद पर 78 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। मैक्ग्राथ ने 38 गेंद पर 11 चौकों की मदद सये 57 रन बनाए, जबकि ग्रेस हैरिस ने 41 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। गुजरात जाएंट्स की किम गर्थ ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
