नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उन्मुक्त चंद एक भयावह दुर्घटना से गुजरे और उनकी आंख में गंभीर चोट लगी है। चंद ने अपनी सूजी हुई बाएं तरफ की आंख की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। चंद ने बताया कि वह संभावित आपदा से सुरक्षित हुए।
उन्मुक्त चंद
पूर्व भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान ने खबर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'एक एथलीट के लिए कभी भी यात्रा आसान नहीं होती। कभी आप जीतकर घर लौटते हो तो अन्य दिनों में निराशा मिलती है। यहां कुछ ऐसे दिन भी होते हैं जब आप घर पर चोट और घाव लेकर लौटते हो। भगवान का शुक्र है कि संभावित आपदा से बच पाया। कड़ी मेहनत करके खेले, लेकिन सुरक्षित रहें। यह पतली कतार है। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
It’s never a smooth ride for an athlete. Some days you come home victorious, other days disappointed&there are some… t.co/m6cljcEqG4
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शतक जमाकर भारत को खिताब जीत दिलाने वाले चंद को सीनियर स्तर पर ज्यादा सफलता नहीं मिली। घरेलू क्रिकेट में वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा। 2021 अगस्त में चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया और अपने करियर की दूसरी पारी खेलने के लिए अमेरिका चले गए।
चंद ने कहा था कि दिल्ली में चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया और जब उन्हें अमेरिकी क्रिकेट से प्रस्ताव मिला तो उन्हें नई शुरूआत करने का सही मौका महसूस हुआ। चंद ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, 'दो साल से मुझे दिल्ली चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया। मैं काफी निराश था और समझ नहीं पाया कि डीडीसीए ने मुझे मौका क्यों नहीं दिया। इसलिए मैं सीजन के लिए उत्तराखंड शिफ्ट हो गया। चोट ने उस समय मेरे करियर पर रोक लिया। जब मुझे अमेरिकी क्रिकेट से खेलने का प्रस्ताव मिला तो मैंने नई शुरूआत करने का फैसला किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जो फैसला लिया, उससे बहुत खुश हूं। बिग बैश लीग में खेलना शानदार रहा। मुझे किसी अन्य टी20 लीग में खेलने क मौका नहीं मिला क्योकि मुझे अमेरिका क्रिकेट से केवल दो महीने का ब्रेक मिला था।' पिछले साल चंद बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वह अब अमेरिका की विभिन्न लीग में खेल रहे हैं। हाल ही में चंद ने एसए टी20 लीग नीलामी में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।
