U19 World Cup Semifinal Schedule: साफ हुई सेमीफाइनल की तस्वीर, जानें कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में जीत के साथ ही सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। टीम इंडिया ने ग्रुप-2 में 8 अंक और +2.585 नेट रन रेट के साथ टॉप पर कब्जा जमाया। वहीं, हार के साथ पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर थम गया। सेमीफाइनल की चारों टीमों के नाम तय हो गए हैं। आइए जानते हैं कब और किसका किससे सामना होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। ग्रुप मुकाबलों के बाद टीम इंडिया ने सुपर-6 में भी अपने सारे मुकाबले जीते। जिम्बाब्वे को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।

U19 World Cup

भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगहः फोटो- ICC

सुपर-6 में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत ने वेदांत त्रिवेदी के शानदार 68 रन की पारी बदौलत 50 ओवर में 252 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में चेज यह टारगेट हासिल करना था लेकिन, पाकिस्तान की पूरी टीम 46.2 ओवर में मात्र 194 रन ही बना सकी।

End of Feed