Aaj Ka Match: आज किसका मैच है, होगा जबरदस्त सेमीफाइनल मुकाबला, यहां जानिए समय

Today Cricket Match (आज का मैच): एक तरफ अंडर-19 वर्ल्ड कप का रोमांच अब अपने चरम पर है। आज से टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले का आगाज होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से है। वहीं, दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैचों की शुरुआत हो गई है। आज वार्म-अप के तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज 3 फरवरी 2026 को किसका मैच है
  • अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में जबरदस्त टक्कर होगी
  • टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों में आज का कार्यक्रम

Today Cricket Match (आज का क्रिकेट मैच): 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा, जिससे पहले वार्म-अप मैच भी इन्हीं देशों में खेले जाएंगे। वार्म-अप मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे। इसी बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Today Cricket Match

आज के क्रिकेट मैच।

भारतीय सरजमीं पर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड-1 और नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई में एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में वार्म-अप मैच खेले जाएंगे। दूसरी ओर, श्रीलंका में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में वार्म-अप मैच आयोजित होंगे।

End of Feed