स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 5 September 2026: क्रिकेट फैंस के लिए शनिवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सकता है। क्योंकि, 5 सितंबर 2026 को भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप में महामुकाबला खेलने उतरेगी। सेमीफाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम आज अपने चिरप्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।
आज किसका मैच।
आज मैच किसका है: आज 5 सितंबर, 2026 को महिला एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं। अपने पहले मैच में भारतीय महिला टीम थाईलैंड को और दूसरे में हांगकांग को धूल चटाई। भारत-पाकिस्तान मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 8 बजे से खेला जाएगा।
गजब की लय में है भारतीय टीम
हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक शतक जड़ा। स्मृति ने टी20I करियर का दूसरा और कुल 18वां शतक जड़ा। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा की जुगल बंदी ने विरोधियों के पैर नहीं जमने दिए हैं।
महिला एशिया कप में IND vs PAK हेड टू हेड
महिला एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा सबसे ज्यादा रहा है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।
आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 5 September 2026, Thursday)
| मैच | समय | वेन्यू |
| भारतीय महिला टीम बनाम पाकिस्तान महिला टीम | भारतीय समयानुसार रात 8 बजे | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
भारत बनाम हांगकांग मुकाबले में भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), शेफाली वर्मा (Shafali Verma), श्री चरणी (Shree Charani) और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) और नंदनी शर्मा (Nandni Sharma) पर निगाहें रहेंगी।
वहीं, पाकिस्तान की मुनीबा अली (Muneeba Ali), आयशा जफर (Ayesha Zafar), फातिमा सना (Fatima Sana), सादिया इकबाल (Sadia Iqbal), गुल फिरोजा (Gull Feroza) और वहीदा अख्तर (Waheeda Akhtar) पर फैंस की निगाहें रहेंगी।
