MI vs PBKS मैच की प्लेइंग इलेवन: रोहित के बिना उतर सकती है मुंबई, पंजाब की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाइश नहीं

MI vs PBKS मैच की प्लेइंग इलेवन: आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से है। यह रोमांचक मुकाबला वानखेड़े में खेला जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मुंबई रोहित शर्मा के बगैर उतर सकती है। पिछले मुकाबले में वह इंजर्ड हो गए थे।

Aaj Ke Match Ki Playing 11: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स गुरुवार को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा कांटे की रही है। दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें दोनों बराबरी पर हैं। वहीं, वानखेड़े में भी हिसाब 5-5 का रहा है। 2025 सीजन में पंजाब किंग्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे। ऐसे में गुरुवार को वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला संतुलन बदलने का बड़ा मौका लेकर आ रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रोहित लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई को अब हर हाल में जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वैसे अगर मुंबई को अगर वापसी करनी है तो उसके सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा।

End of Feed